पृथ्वी पर बहुत से ऐसे खतरनाक जीव पाए जाते हैं जिनके काटने के पल भर में ही इंसानों की मौत हो जाती है। इस तरह के मामले हर दिन देश और दुनिया से सामने आते रहते हैं। खतरनाक जानवरों की बात करें तो आमतौर पर लोग सांपों के कुछ प्रजातियों को सबसे खतरनाक मानते हैं। लेकिन आज हम एक ऐसे जिव कि बात करेंगे जो आमतौर पर घरों में पाई जाती है। लेकिन इनकी कुछ प्रजातियां ऐसी हैं जो बेहद खतरनाक होती हैं। हम मकड़ियों (5 DANGEROUS SPIDER) के बारे में बात कर रहे हैं जो घरों में आमतौर पर मिल जाते हैं।

यह भी पढ़े:  SCIENCE NEWS : गेलरी टेस्ट क्या है ? इससे 50 से अधिक तरह के कैंसर का पता कैसे लगेगा?

क्या आपको पता है कि इन मकड़ियों के कुछ ऐसी प्रजातियां हैं जिनके काटने के बाद पलभर में ही इंसानों की मौत हो सकती है। आइए जानते हैं उन पांच जातियों के बारे में।

1. ब्राजीलियन वांडरिंग स्पाइडर (SPIDER)

ब्राजीलियन वांडरिंग स्पाइडर (SPIDER) का नाम दुनिया की सबसे खतरनाक मकड़ियों (5 DANGEROUS SPIDER) में रखा गया है। ब्राजीलियन वांडरिंग स्पाइडर का नाम अपने खतरनाक पहचान की वजह से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। इस मकड़ी का न्यूरोटॉक्सिंस जहर इतना खतरनाक होता है कि इसके काटे जाने के बाद इंसानों की मौत पल भर में हो जाती है। कुछ रिपोर्ट के मुताबिक जब यह मकड़ी काटती है तो उसके बाद उस व्यक्ति के मांस पेशियों का नियंत्रण खत्म हो जाता है और सांस लेने में भी समस्या होने लगती है। अब तक कई लोगों की जान इस मकड़ी के काटने की वजह से जा चुकी है।

2. सिडनी फनल वेब 

सिडनी फनल वेब दुनिया की दूसरी सबसे खतरनाक मकड़ी (5 DANGEROUS SPIDER) के तौर पर जानी जाती है। सिडनी फनल वेब क वैज्ञानिक नाम एट्रैक्स स्टॉक्सस है। माना जाता है कि यह मकड़ी शिकार करने के मामले में काफी खतरनाक होती है। दुनिया में इसका नाम सबसे घातक मकड़ियों (5 DANGEROUS SPIDER) में लिया जाता है। इस मकड़ी का आकार फनल की तरह होता है जिसकी वजह से इसका नाम सिडनी फनल रखा गया है। यह मकड़ी नमी वाले क्षेत्रों में रहना पसंद करती है।

5 DANGEROUS SPIDER

यह भी पढ़े: SCIENCE NEWS : लायरबर्ड एक नकलची चिड़िया : जो इंसानी बच्चों के रोने की निकालती है आवाज, जाने इससे जुडी अनोखी बातें ।

3. ब्राउन रिक्लूज स्पाइडर

इस मकड़ी की गिनती दुनिया की सबसे जहरीली मकड़ी (5 DANGEROUS SPIDER) में होती है। इसे विओलिन या फिडल बैक स्पाइडर के नाम से भी जाना जाता है। ब्राउन रिक्लूज स्पाइडर ज्यादातर अमेरिका के मध्य पश्चिमी और दक्षिणी पूर्वी हिस्सों में पाई जाती है।

5 DANGEROUS SPIDER

4. रेडबैक स्पाइडर

रेडबैक स्पाइडर ऑस्ट्रेलिया में पाई जाती है। इस मकड़ी के पीछे का रंग लाल होता है जिसकी वजह से इसको आसानी से पहचान लिया जाता है। यह मकड़ी भी शिकार करने के मामले में काफी खतरनाक होती है। इसके काटे जाने के कई मामले अक्सर सामने आते रहते हैं।

यह भी पढ़े: LUNG CANCER : धूम्रपान से दूर रहने वालों के फेफड़ों में क्यों होता है कैंसर? नेशनल कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट ने दी अपनी रिपोर्ट, शरीर का ये हिस्सा है वजह ।

5. सिक्स आई सैंड स्पाइडर

सिक्स आई सैंड स्पाइडर का नाम भी दुनिया के खतरनाक मकड़ियों (5 DANGEROUS SPIDER) की लिस्ट में शुमार है। इस मकड़ी के वैज्ञानिक नाम की बात करें तो सिकेरियस है जिसका मतलब होता है कातिल। यह मकड़ी अक्सर रेत में छिपी होती है और जैसे ही इनके पास कोई जाता है उन्हें यह पल भर में ही अपना शिकार बना लेती हैं। ऐसा माना जाता है कि इस मकड़ी के काटने के चंद घंटों में ही व्यक्ति की मौत हो सकती है।

5 DANGEROUS SPIDER

यह भी पढ़े: खबर विज्ञान की दुनिया से : जीन थैरेपी की मदद से 40 साल बाद लौटी 58 वर्षीय इंसान के आँख की रौशनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *