पुरे देश में पिछले कुछ महीनो से वैक्सीन लगाने का कार्यक्रम युद्ध स्तर पर चल रहा है। इस वैक्सीन को लगाने को लेकर बहुत से राज्यों ने केंद्र पर आरोप लगाए की उनकी जरूरत के मुताबिक वैक्सीन नहीं मिली ऐसे में वो इस टीकाकरण अभियान को सुचारु रूप नहीं चला पा रहे है।
इसी को लेकर आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने एक प्रेसवार्ता की जिसमे उन्होंने कहा की हमारे राज्य में वैक्सीन की बहुत कमी है और हमारे पड़ोसी राज्यों के लोग भी दिल्ली में ही आकर वैक्सीन लगवा रहे है। उत्तर प्रदेश और हरियाणा के लोग दिल्ली में अगर टिका लगवा है क्योकि उनको दिल्ली की व्यवस्था पंसद आ रही है।
केजरीवाल ने आगे कहा की अगर डेल्ही को तीन करोड़ वैक्सीन मिल जाए तो तीन महीनो में ही पूरी दिल्ली को वैक्सीन लगा देंगे। आगे उन्होंने बताया की पुरे दिल्ली के अंदर टीकाकरण अभियान स्कूलों के अंदर चालू किया है। अभी तक ये अभियान सिर्फ 100 स्कूलों पर चले जा रहा था लेकिन अब इसको बढ़ा कर 250 से 300 तक करेंगे। केजरीवाल ने बताया की युवा पीढ़ी ज्यादा वैक्सीन लगवाने में उत्सुकता दिखा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *