BIRD BRAIN SIGNAL : दुनिया में बहुत से ऐसे लोग जो अपनी आवाजों को खो चुके हैं। वह अपने मन की बात बोल कर किसी तक नहीं पहुंचा पाते हैं। लेकिन वैज्ञानिकों ने एक ऐसा शोध किया है जिसके जरिए आवाज खो चुके लोग भी अपनी बात आसानी से दूसरों के तक पहुंचा सकेंगे।
BIRD BRAIN SIGNAL की मदद से मूकबधिर लोग अपनी बात दूसरे तक पहुचायेगे
जिस सिग्नल के जरिए ऐसे लोग अपने मन की बात दूसरों तक पहुंचाएंगे वह जेबरा चिड़िया के ब्रेन सिग्नल (BIRD BRAIN SIGNAL) का इस्तेमाल करेंगे। आपको बता दें वैज्ञानिकों के मुताबिक जो लोग बोलने में सक्षम नहीं है उनके और एक विशेष प्रकार की चिड़िया के ब्रेन सिग्नल में कई समानता पाई गई है।

जेबरा नाम की चिड़िया पर की गयी है शोध
वैज्ञानिक ऐसा डिवाइस बनाने की तैयारी में है जिससे मुख बधिर लोग भी अपने मन की बात दूसरे तक पहुंचा सके। ऐसा कारनामा अमेरिकी सैनडिएगो कि कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने किया है। इसकी टेस्टिंग एक जेबरा नाम की चिड़िया पर की गई है। वैज्ञानिकों ने बताया जब नर जेबरा चिड़िया गाना गा रही थी तो उसके इंप्लांट्स की सहायता से ब्रेन सिग्नल (BIRD BRAIN SIGNAL) को रिकॉर्ड कर लिया।
वैज्ञानिकों ने भविष्यवाणी कर किया शोध
वैज्ञानिकों ने सिग्नल (BIRD BRAIN SIGNAL) को रिकॉर्ड करने के बाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से यह भविष्यवाणी की गई की चिड़िया अगला गाना कौन सा गा सकती है। वैज्ञानिकों ने बताया कि जारी करने के तरीके से ऐसे लोगों के मन की बात को समझा जा सकता है जो कभी बोल नहीं सकते हैं।
ब्रेन को समझने के लिए बनाई जायेगी एक डिवाइस
वैज्ञानिकों ने कहा कि इस तकनीकी को हम एक डिवाइस में तब्दील करने की कोशिश कर रहे हैं और इस डिवाइस के जरिए हम पता लगा सकेंगे कि वह क्या कहना चाहते हैं। ऐसे लोगों के लिए वर्तमान समय में इंप्लांट्स मौजूद हैं जो लोगों की आवाज को सुनकर शब्दों में तब्दील कर देता है। लेकिन हमारी नई तकनीकी उनके ब्रेन को भी समझ जाएगी और नई आवाज बनाएगी।
यह भी पढ़े: कोरोना वैक्सीन के बाद शरीर में प्लेटलेट्स हो जाते है कम ? नई स्टडी में से हुआ चौंकाने वाला खुलासा।
सॉन्ग पर अभी शोध है जारी
शोधकर्ता डेरिल ब्राउन के मुताबिक चिड़ियों के ब्रेन सिग्नल (BIRD BRAIN SIGNAL) न बोल पाने वाले लोगों के लिए एक नया रास्ता दिखा दिया है। हम उस चिड़िया के सॉन्ग पर अभी अध्ययन कर रहे हैं और इंसानी कम्युनिकेशन को भी समझने में यह सॉन्ग मदद करेगा।
चिड़िया के गानों और इंसानों के आवाज में मिली है कई समानताएं
शोधकर्ताओं ने बताया चिड़िया के गाना गाने के तरीका और इंसानों की आवाज में बहुत सी समानताएं पाई गई हैं। वैज्ञानिकों ने बताया कि जानवरों के शोर के मुकाबले भी इसे समझना ज्यादा कठिन है। हम इस पर रिसर्च के दौरान किए गए प्रयोग से यह जानने में सफल हुए ब्रेन को समझकर कैसे उसकी आवाज बनाई जा सकती है।