2 साल की उम्र कपडे नवजात बच्चों के

हम बात कर रहे हैं 2 साल की अबीगेल की। अबीगेल की उम्र 2 साल हो चुकी है लेकिन अभी भी वह एक नवजात बच्चे की कपड़े ही पहनती। अबीगेल की मां एमिली ली कहती हैं कि उनकी बेटी दिन में मात्र 2 ग्राम ही बढ़ती है। अबीगेल का वजन मात्र 3.18 किलो है। डॉक्टरों ने बताया कि अभी गेल को एक खास तरह के बोने पन की बीमारी है जिससे वह जूझ रही है।

यह भी पढ़े :1 घंटे की कम नींद हार्ट अटैक को दावत, जाने नींद से जुडी कुछ रोचक बातें ।

अबीगेल

अबीगेल 24 इंच से ज्यादा लम्बी नहीं होगी

डॉक्टरों ने कहा कि इस बीमारी की वजह से अबीगेल की लंबाई 24 इंच से अधिक नहीं बढ़ पाएगी। अमेरिका के लुसियाना में रहने वाली एक फैमिली में इस लड़की का जन्म हुआ। इस बच्ची की मां एमिली कहती हैं की बेटी के बढ़ने की रफ्तार की जानकारी उनको तब लगी जब वह कोख में थी लेकिन उसको कोई बीमारी है उस वक्त तक पता नहीं चला था। उन्होंने बताया कि समय के अनुसार वह दूसरे भ्रूण की तरह विकसित नहीं हो पा रही थी।

यह भी पढ़े : खबर विज्ञान की दुनिया से : जीन थैरेपी की मदद से 40 साल बाद लौटी 58 वर्षीय इंसान के आँख की रौशनी।

अबीगेल

जन्म के समय वजन मात्र 1.3 kg था

एमिली ने बताया जन्म के समय उनकी बेटी का वजन मात्र 1.3 किलो था। एमिली ने कहा कि वह सामान्य बच्चों की तरह से खाती पीती तो रहती है लेकिन 2 साल की उम्र होने के बाद भी वह उन बच्चों की तरह से कार्य नहीं कर पाती जो 2 साल की उम्र वाले बच्चे कर पाते हैं। एमिली ने कहा जन्म के 8 महीने बाद डॉक्टर ने देखा कि बच्चे की लंबाई नहीं बढ़ रही है और फिर उसकी जांच की गई जिसमें उसकी बीमारी सामने आई।

यह भी पढ़े : कोरोना के बाद मंकीपॉक्स वायरस का खतरा , ब्रिटेन में 2 मरीज हुए संक्रमित।

अबीगेल

अजीब बिमारी से जूझ रही है अबीगेल

अबीगेल को माइक्रोसिफेलिक ऑस्टियोडेसप्लास्टिक प्राइमोर्डियल ड्वारफिज्म टाइप-2 नाम की बीमारी है। एमिली ने कहा कि हमने बीमारी का नाम पहले कभी नहीं सुना था और नहीं हमारे परिवार में किसी को ऐसी बीमारी थी। हमारी पहली बेटी भी सामान्य है। एमिली ने कहा अबीगेल बिल्कुल स्वस्थ है लेकिन कूल्हे अपनी जगह से खिसकने के कारण आम बच्चों की तरह चल नहीं पाती है। अबीगेल अभी भी खिसक -खिसक कर ही चलती है।

यह भी पढ़े : लैब में तैयार हुआ दुनिया का पहला ब्रेस्ट मिल्क , मौजूद है सभी पोषक तत्व।

आँखों की रौशनी भी है कम

एमिली के अनुसार अबीगेल को आंखों की रोशनी की भी कमी है और वह उसके लिए लेस ढूंढ रही है जो उसकी आंखों में फिट हो सके। एमिली ने बताया कि अबीगेल को सामान्य जीवन जीने में उसकी बड़ी बहन सामंथा मदद करती है क्योंकि वह समझ पाती है कि अबीगेल को कब और किस चीज की जरूरत महसूस हो रही।

यह भी पढ़े : दिल्ली AIIMS ने स्टडी के बाद बताया : क्यों वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी लोग हो रहे हैं कोरोना से संक्रमित ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *