हर दिन हम आपको एक नई शोध के बारे में अपने ब्लॉक के माध्यम से जानकारी देते रहते हैं। इसी कड़ी में एक चौंकाने वाली खबर चीन से आई है। चीनी वैज्ञानिकों ने नर चूहे से बच्चों का जन्म कराया है। चीन के शंघाई की नेवल मेडिकल यूनिवर्सिटी में इसका शोध वैज्ञानिकों ने किया है। इस शोध का नाम वैज्ञानिकों ने रैट मॉडल दिया। इस प्रयोग का आलोचना चीन में शुरू हो गया है।
यह भी पढ़े : दुनिया के सबसे दुर्लभ खून कि कहानी, दुनियाभर में सिर्फ 43 लोगो के पास है यह खून।
चार भागों में पूरी कि प्रक्रिया
एक रिपोर्ट के अनुसार इस रिसर्च को चीनी वैज्ञानिकों ने 4 भाग में पूरा किया है। पहले भाग में वैज्ञानिकों ने नर और मादा चूहों को अगल-बगल रखकर स्किन में टांका लगा कर जोड़ दिया। दूसरे चरण में वैज्ञानिकों ने मादा चूहे की बच्चेदानी को बाहर निकाला और नर चूहे के शरीर में ट्रांसप्लांट कर दिया। अगले चरण में नर चूहे को प्रेग्नेंट किया और अंतिम चरण में सिजेरियन की मदद से डिलीवरी करा दी।
यह भी पढ़े : कोरोना वैक्सीन के बाद शरीर में प्लेटलेट्स हो जाते है कम ? नई स्टडी में से हुआ चौंकाने वाला खुलासा।
21.5 दिन में नर चूहें ने बच्चों को दिया जन्म
वैज्ञानिकों के अनुसार चूहे को प्रेग्नेंट करने के बाद करीब 21.5 दिनों में इसका भ्रूण विकसित हो गया। समय अवधि पूरी होने के बाद सर्जरी की गई। इस सर्जरी के बाद जन्मे सभी नर बच्चों पर रिसर्च हुआ और रिपोर्ट में पता चला कि यह सभी 3 महीने तक जिंदा रह सकते हैं। वैज्ञानिकों ने दावा किया कि कुछ ऐसे भी भ्रूण उन्होंने प्राप्त किए जिसकी मौत हो चुकी थी। यह सभी भ्रूण सामान्य भ्रूण से आकार और रंग रूप में थे।
यह भी पढ़े : क्या कोवैक्सीन बनाने के लिए गाय के बछड़े का सीरम इस्तेमाल किया जाता है? कैसे बनाई जा रही है कोवैक्सीन?
46 चूहों पर हुआ शोध
रिसर्च के अनुसार यह प्रयोग 46 चूहों पर किया गया था। इन सभी चूहों में करीब 280 भ्रूण इंप्लांट किए गए थे। चीनी वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि यह पहला ऐसा मॉडल है जिसमें स्तनधारी को प्रेग्नेंट किया गया था। इस रिसर्च को करने के बाद यह साबित हो जाता है कि ऐसे स्तनधारियों में सामान्य भ्रूण विकसित होने की संभावना है।
यह भी पढ़े : वैज्ञानिकों का दावा : मोबाइल फोन के कैमरे से देख सकेंगे मुंह के बैक्टीरिया, बस करना होगा एक छोटा सा काम।
इस शोध के लिए आलोचना शुरू
चीनी वैज्ञानिकों के इस प्रयोग की आलोचना पेटा की सीनियर एडवाइजर एमिली मैकिव्र ने किया है। एमिली के अनुसार जानवरों को डिस्पोजेबल चीज नहीं समझा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह प्रयोग इंसानों की जिज्ञासा से प्रेरित है। एमिली ने कहा कि जानवरों का भी सम्मान होना चाहिए और उन्हें शांति से जीने के लिए छोड़ना चाहिए। एमिली ने कहा कि इन्हें लैब में पैदा नहीं किया जा सकता। 2 चूहों में सर्जरी करके लंबे समय तक उनको पीड़ा देना अनैतिक है।
यह भी पढ़े : कूलिंग पेपर की मदद से घर को करे ठंडा, एसी की भी नहीं पड़ेगी जरूरत।
2 thoughts on “वैज्ञानिकों ने नर चूहे से कराया बच्चे का जन्म, कैसे 21 दिन में नर चूहें ने दिया बच्चे को जन्म ?”