कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च में सामने आया है कि इंसानों में Diabetes होने की वजह एक जीन्स है। वैज्ञानिकों के मुताबिक GIGYF1 नाम का यह जीन्स Type – 2 Diabetes होने के खतरे को 6 गुना तक बढ़ा देता है। यह जीन्स इंसुलिन को कंट्रोल करने का काम करता है और यह हर 3000 लोगों में से एक में मौजूद है।

Type – 2 Diabetes क्या है?

Type – 2 Diabetes की स्थिति में मरीजों के अंदर ब्लड शुगर का लेवल उसके शरीर में तय मात्रा से ज्यादा बढ़ जाता है। शरीर इसको कंट्रोल करने के लिए इंसुलिन हार्मोन नहीं बना पाता है। इस डायबिटीज के होने के पीछे ज्यादातर लोगों में बढ़ता मोटापा और पारिवारिक हिस्ट्री वजह हो सकती है।

यह भी पढ़े:  क्या कोवैक्सीन बनाने के लिए गाय के बछड़े का सीरम इस्तेमाल किया जाता है? कैसे बनाई जा रही है कोवैक्सीन?

वैज्ञानिकों के मुताबिक किसी को Diabetes होता है तो यह अगली पीढ़ी में भी उनके बच्चों में पहुंच सकता है। अब अगली पीढ़ी में Diabetes बीमारी को ले जाने का काम ये जीन्स हीं करते हैं। अब उस जीन्स का पता वैज्ञानिकों ने लगा लिया है जो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में इस Diabetes बीमारी को लेकर जाते थे।

यह भी पढ़े:  Science News : रशिया ने तैयार कि अपने देश कि पहली क्लोनिंग काऊ, इसके दूध से कम होगी एलर्जी !

कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने इस GIGYF1 जीन्स को इसका मुख्य कारण बताया है लेकिन इस पर अभी भी रिसर्च होनी बाकी है। शोधकर्ता डॉक्टर डॉ. जॉन पेरी के मुताबिक टाइप-2 डायबिटीज होने के पीछे इस GIGYF1 जीन्स का अहम रोल है। यह जीन्स महिला और पुरुष दोनों में मौजूद होते हैं।

यह भी पढ़े:  Science News : ऑस्ट्रिया के वैज्ञानिकों का दावा, गाय के पेट में खोजा ऐसा बैक्टीरिया जो तीन तरह के प्लास्टिक को पचाने की रखता है ताकत।

शोधकर्ता ने बताया कि मॉडर्न तकनीकी की सहायता से 20,000 से अधिक जीन्स के DNA सीक्वेंस को पढ़ा गया और उसके बाद इसको समझा जा रहा है। इनकी जांच पड़ताल करने के बाद यह बताया जा सकता है कि कौन से जीन्स कौन सी बीमारी के कारण बन सकते हैं।

Y क्रोमोजोम का क्या है कनेक्शन?

एक शोध में सामने आया कि Y क्रोमोजोम का कनेक्शन उम्र के साथ होने वाली बीमारियों से जुड़ा है जैसे कैंसर और Type – 2 Diabetes से इसका संबंध हो सकता है। इसके अलावा यह भी पता चला कि GIGYF1 जीन्स की वजह से Y क्रोमोजोम को नुकसान पहुंचता है।

दुनिया में है करीब 46 करोड़ मरीज 

Diabetes के पूरी दुनिया में करीब 46 करोड़ मरीज हैं जिसमें ब्रिटेन के ही 40 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं। इन में से भी 90 फ़ीसदी लोग अपने मोटापे की वजह से परेशान हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले 4 से 5 साल यानी कि 2025 तक मोटापे के कारण Diabetes के मरीजों का आंकड़ा ब्रिटेन में  50 लाख तक पहुंच सकता है।

यह भी पढ़े:  इंग्लैंड के चेस्टर चिड़ियाघर में दुनिया के सबसे छोटे जुड़वा बंदरों का हुआ जन्म, लंबाई 2 इंच तो वजन सिर्फ 10 ग्राम।

Tags:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *