दुनिया की सबसे सर्द जगहों में शुमार साइबेरिया में वैज्ञानिकों ने एक ऐसा शावक को खोजा जो 28000 साल पहले बर्फ में दफन हुआ था। आज भी शावक के शरीर के ज्यादातर हिस्से आज भी बिल्कुल सुरक्षित मिले हैं। वैज्ञानिक भी इसको देखकर अचंभित हो गए है। वैज्ञानिकों के मुताबिक शावक का शरीर अभी भी सुनहरे बालों से ढका पड़ा है। शावक के दांत, स्किन और मूंछ अभी भी बिल्कुल सुरक्षित है।

यह भी पढ़े:  IIT गुवाहाटी: ट्रांसपेरेंट पट्टी (TRANSPARENT BANDAGE) की मदद से घाव जल्द भरेगी। जाने इस अनोखी पट्टी के बारे में

इस शावक की खोज कैसे हुई?

सेंटर फॉर पैलियोजेनेटिक्स के वैज्ञानिकों ने साइबेरिया में इस शावक को ढूंढ निकाला है। वैज्ञानिकों ने इसका नाम स्पार्टा रख दिया है। यह शावक भर्फ के उस पर पर्माफ्रॉस्ट लेयर में पाया गया है जहां का तापमान 0 डिग्री से भी कम बना रहता है।

यह भी पढ़े:  मूंगफली का कैंसर कनेक्शन : 28 ग्राम से ज्यादा अगर आप खाते हैं मूंगफली तो कैंसर फैलने का हो सकता है खतरा।

विलुप्त प्रजाति का है यह शावक

यह शावक एक विलुप्त प्रजाति का शावक है जिसके शेरों की प्रजाति भी विलुप्त हो चुकी है। वैज्ञानिकों के मुताबिक इस शावक की प्रजाति का एक और शावक मिला है जो इससे 49 फीट की दूरी पर था। इन दोनों शावकों को एक शिकारी ने सेम्युल्याख नदी के पास खोजा है। दूसरे शावक का नाम वैज्ञानिकों ने बोरिस रखा है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस स्पार्टा की मौत बोरिस की मौत के 15000 साल बाद हुई थी। इन दोनों शावकों की खोज 2017 और 18 में हुई थी लेकिन जांच की रिपोर्ट अभी 3 दिन पहले ही जारी किए गए।

उम्र का कैसे लगाया गया पता ?

वैज्ञानिकों के मुताबिक इन दोनों शावकों के उम्र का पता लगाने के लिए उन्होंने रेडियो कार्बन डेटिंग तकनीकी का उपयोग किया है। इस तकनीकी के बाद वैज्ञानिकों को पता चला कि बोरिस की मौत 40,448 साल पहले हुई थी। जब उसकी मौत हुई थी तब उसकी उम्र महज 2 साल की थी।

यह भी पढ़े: SCIENCE NEWS : क्या इंसानों के आंतों में मौजूद खास BACTERIA 100 साल तक जिन्दा रहने की बनाते है वजह ?

रूस और जापान ने किया है इन पर शोध

इन दोनों शावकों की जांच रूस और जापान के शोधकर्ताओं ने भी किया है। उनका मानना है कि इन्हें किसी शिकारी ने मारा था जबकि जांच में इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। शोधकर्ताओं के मुताबिक शावकों के शरीर को स्कैनिंग करने पर पता चला में कुछ पसलियों में डैमेज है अपनी जगह से होने की खबर। हालत में मिले उसे देखकर यही अंदाजा लगाया गया कि इनकी मौत कीचड़ में धनिया बर्फ के होने के कारण उसमें फंसे और मौत के मुंह में चले गए।

शावक

यह शावक कहां पाया जाते थे?

शोधकर्ताओं ने अपनी रिपोर्ट में बताया गुफाओं में रहने वाले केव लायन हैं। यह शावक यूरोप और अलास्का में करीब 10,000 साल पहले तक पाए जाते थे लेकिन अब विलुप्त हो चुके हैं। वैज्ञानिकों ने बताया कि एक वयस्क का शेर 3 फीट 9 इंच ऊंचा और 6 फीट 9 इंच तक लंबा हो सकता है।

यह भी पढ़े: SCIENCE NEWS : मकड़ी के जहर से अब बचाई जायेगी लोगों की जान, इसके जहर से होगा दिल के मरीजों का इलाज।

Tags:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *