जब इंसान कहीं आराम फरमाने के लिए बैठता है तो अक्सर उसके कानों के पास मच्छर (Mosquitoes) भनभनाने लगते हैं। मच्छरों के इस रवैया से इंसान बेहद परेशान होता है। लेकिन यह मच्छर आपको परेशान करने के मकसद से नहीं आते खासकर नर मच्छरों की अगर हम बात करें। क्योंकि नर मच्छर इंसानों का खून चूसने का काम नहीं करते बल्कि यह काम मादा मच्छर करती है

यह भी पढ़े:  SCIENCE NEWS : Myopia को ठीक करने के लिए वैज्ञानिकों ने तैयार किया स्मार्ट चश्मा, जाने इससे जुड़ी कुछ रोचक बातें।

10 मीटर की दुरी से इंसानो को खोज लेते है Mosquitoes

मच्छरों (Mosquitoes) पर एक नई रिसर्च बताती है कि नर मच्छर इंसानों की ओर हमेशा आकर्षित होते हैं और उनके इर्द-गिर्द उड़ते रहते हैं। हालिया शोध में एक बेहद दिलचस्प बात सामने आई है। वैज्ञानिकों के मुताबिक जब इंसान 10 मीटर की दूरी पर होता है तो मच्छर उसको बेहद आसानी से ढूंढ लेते हैं। इसके पीछे की वजह वैज्ञानिकों ने बताया कि कार्बन डाइऑक्साइड है।

(Mosquitoes)

कार्बन डाइऑक्साइड की वजह से इंसानों तक पहुंच जाते है Mosquitoes

वैज्ञानिकों ने बताया कि इंसान सांस लेने की प्रक्रिया में ऑक्सीजन को ग्रहण करता है और कार्बन डाइऑक्साइड को बाहर निकालता है। मच्छर इसी कार्बन डाइऑक्साइड को खोजते हुए कुछ ही सेकंड में इंसानों के नजदीक आ जाते हैं और काटना शुरू कर देते हैं या कान के पास उड़ने लगते हैं। हमने आपको पहले ही बताया कि नर मच्छर इंसानों को नहीं काटते अपनी भूख मिटाने के लिए फूलों के रस निर्भर करते हैं जबकि मादा मच्छर इंसानों को काटती है।

यह भी पढ़े:  SCIENCE NEWS : Oxytocin Hormone की मदद से कम किया जायेगा मोटापा, मोटापे को कम करने के लिए कैसे करेगा काम? जाने दिमाग के किस हिस्से को करेगा कंट्रोल?

नर मच्छर नहीं पीते इंसानों का खून फिर घूमते है इर्द गिर्द

नई रिसर्च के मुताबिक नर मच्छर भले ही इंसानों का खून न पीते हो लेकिन परेशान करने के मामले में मादा मच्छर से किसी भी हद तक कम नहीं है। जर्नल ऑफ मेडिकल एंटोमोलॉजी में छपी एक रिपोर्ट बताती है की अब तक यह माना जाता रहा है कि नर मच्छर इंसान के इर्द-गिर्द नहीं घूमते है। लेकिन हालिया रिसर्च में यह साबित हो चुका है की नर मच्छर भी इंसानों के इर्द-गिर्द मंडराते रहते हैं। वैज्ञानिकों ने इसके पीछे का कारण पता लगाने की कोशिश की तो यह पता लगा कि नर मच्छर इंसान के आसपास देर तक मंडराते हैं और बहुत कम ही कहीं भी बैठते हैं।

Mosquitoes पर ऐसा हुआ शोध

नर मच्छर (Mosquitoes) इंसानों के आसपास क्यों मडराते हैं इसका पता लगाने के लिए वैज्ञानिकों ने एडीज इजिप्टी प्रजाति पर शोध करना शुरू किया। इस शोध के दौरान एक यार्ड में इस प्रजाति के सिर्फ नर मच्छर को छोड़ा गया और इन पर  कैमरे की सहायता से नजर रखी जा रही थी। रिसर्च के बाद यह साबित हुआ कि नर मच्छर इंसान की तरफ तो आकर्षित होते हैं तो वही मादा मच्छर इंसान का खून चूसने के बाद उड़ जाती है।

यह भी पढ़े:  SCIENCE NEWS : 3D PRINTED VACCINE PATCH के जरिये अब लोगों को दी जायेगी वैक्सीन, सुई से डरने वाले लोगों के लिए किया गया है तैयार, सुई की तुलना में एंटीबाडी बनेगी ज्यादा, जाने क्या है वैक्सीन पैच।

इंसानों के पार नर मच्छरों के घूमने की ये है वजह

वैज्ञानिकों ने इस सवाल का भी जवाब दिया कि जब नर मच्छर (Mosquitoes) इंसानों का खून नहीं पीते तो फिर उनके पास क्यों जाते हैं। इसके पीछे का कारण बताते हुए वैज्ञानिकों ने कहा इसके पीछे नर मच्छर मादा मच्छरों को ढूढ़ना एक वजह हो सकता हैं। क्योकि आमतौर पर मादा मच्छर इंसानों का खून चुस्ती है इसलिए इंसानों के इर्द-गिर्द रहती है और इसीलिए नर मच्छर प्रजनन प्रक्रिया को पूरी करने के लिए मादा मच्छरों (Mosquitoes) के आसपास घूमते हैं और नतीजा यह होता है कि नर मच्छर भी इंसानों के करीब रहने लगते हैं। लेकिन वैज्ञानिकों ने इसकी और सटीक वजह पता लगाने के बारे में कहा कि अभी इस पर और रिसर्च करने की जरूरत है।

यह भी पढ़े:  खबर विज्ञान की दुनिया से : जीन थैरेपी की मदद से 40 साल बाद लौटी 58 वर्षीय इंसान के आँख की रौशनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *