दुनिया का हर व्यक्ति चाहता है की उसकी उम्र लम्बी हो। वो लम्बे वक्त तक जिन्दा रहे। अपनी लम्बी जिंदगी को पाने के लिए लोग तरह – तरह के नुक्से भी अपनाते रहते है। लेकिन जो लोग अपनी लम्बी उम्र चाहते है उनके लिए यह ख़ुशी की खबर है। इजरायल के वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च के माध्यम से ऐसा प्रोटीन खोज निकाला है जो उम्र बढ़ाने के लिए कारगर साबित हो रही है।
यह भी पढ़े : दुनिया के सबसे दुर्लभ खून कि कहानी, दुनियाभर में सिर्फ 43 लोगो के पास है यह खून।
वैज्ञानिकों ने दवा किया है की इस प्रोटीन की मदद से इंसानों की उम्र 120 सालों तक बढ़ाया जा सकता है। बार – इलान यूनिवर्सिटी में रिसर्च करने वाले वैज्ञानिकों ने बताया की इंसान के शरीर में SIRT – 1 नामक प्रोटीन की मात्रा को बढ़ा कर उम्र लम्बी की जा सकती है।
यह भी पढ़े : नकली सूरज की कहानी जो असली सूरज से 10 गुना ताकतवर है।
इसका प्रयोग किस जानवर पर हुआ है और कितना सफल रहा है ?
इस प्रोटीन का प्रयोग वैज्ञानिकों ने चूहे पर किया है। यह सफल प्रयोग रहा है। रिसर्च के समय चूहे का जीवनकाल 23 फीसदी तक बढ़ गया था। वैज्ञानिकों ने दावा किया है की आने वाले समय में इसका प्रयोग हम बंदरों और इंसानों पर करेंगे। वैज्ञानिकों ने उम्मीद जताई है की इस प्रोटीन की मदद से इंसानों का जीवनकाल बढ़ कर 120 साल हो जाएगा।
यह भी पढ़े : वैक्सीन बनाने से वैक्सीन लगने तक की पूरी कहानी, क्यों लग रहे 3 महीने ?
SIRT – 1 प्रोटीन की खासियत क्या है ?
शोधकर्ता हैम कोहेन ने बताया लो यह प्रोटीन कैंसर से बचने का काम करता है। उन्होंने बताया जब हमने इस प्रोटीन का उपयोग नर और मादा चूहों पर किया की इनकी उम्र बढ़ गयी। लेकिन इस प्रोटीन की वजह से नर चूहों की उम्र में अधिक बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी। नर चूहों का जीवनकाल 30 % तक बढ़ गया जबकि मादा के जीवनकाल में सिर्फ 15 % की बढ़ोत्तरी हुई है।
यह भी पढ़े : एक ऐसे स्कूल की कहानी जो बच्चों को ज्ञान के बदले मौत देता था ,42 साल से बंद इस स्कूल की जमीन अचानक क्यों उगलने लगी कंकाल ?
प्रोटीन की वजह से उम्र पर असर क्यों ?
कोहेन ने बताया अमूमन जब चूहे बूढ़े होते है तो उम्र के साथ – साथ उनकी एनर्जी भी काम होने लगती है। लेकिन जब इस प्रोटीन का इस्तेमाल चूहों पर किया तो उनकी ऊर्जा में धोत्तरी हो गयी। चूहे में हुए बदलाव को देखर हमने अनुमान लगाया की इसको इंसानों में भी लागू किया जा सकता है। और हमे पूरा उम्मीद है की यह इंसानो ने में भी असरदार साबित होगा।
यह भी पढ़े : खबर विज्ञान जगत से : सौ साल बाद मिला विलुप्त प्रजाति का कछुआ , वैज्ञानिक भी है हैरान।
शोधकर्ता हैम कोहेन ने बताया हम इस प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाने वाली दवाई की खोज कर रहे है। हम ऐसे दवाई में तलाश में है जो इंसान के शरीर में SIRT – 1 प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाने के सफल हो। वैज्ञानिक ऐसे अणुओं को विकसित कर रहे है जो इस प्रोटीन को बढ़ाने में मदद कर सके।